About Skyzer

About Gram Raksha Dal

उद्देश्य

बिहार पंचायत राज अधिनियम तथा उसके अन्तर्गत बने नियमो में ग्राम-रक्षा-दल के ऊपर जिन कर्तव्यों के संपादन का उत्तरदाईत्व दिया गया है उनके आधार पर दल के व्यापक उदेश्यो को निम्न रूप में प्रतिपादित किया जा सकता है :-

1. ग्रामीण जन-समुदायों में स्थानीय स्व-शासन की स्थापना और विकास करने और उनके सामाजिक तथा आर्थिक जीवन को संघटित और समुन्नत करने सम्बिधि कार्य में सहायता प्रदान करता है!

2. सार्वजनिक शांति एवं श्रक्षोभ बनाये रखना !

3. सामाजिक बुराइयों के बिरुद्ध सामजिक प्रतिरक्षा कायम करना !

4. चोरी-डकैती जैसे बहाय खतरों से गाँवो की रक्षा करना !

5. अगलगी, महामारी, बांधो का टूटना आदि आपाती घटनाओ का सामना करना !

6. पंचायत के निवासियों में आत्मनिर्भरता और अनुशासन की प्रवृति को जागृत करना !

7. लोगो में नागरिक उत्तरदायित्व तथा व्यापक भाईचारे की भावना को विकसित करना !

8. लोगो में संपीट क लिए व्यापिट तथा व्यापिट के लिए संपीट की भावना की अभिवृद्धि करना !

9. राष्ट्रीय चरित्र तथा स्वस्थ्य का निर्माण करना !

10. ग्रामीण के युवको को संगठित कर उनकी शक्ति का रचनात्मक कार्यो में उपयोग करना !

11. ग्रामीण के नीरस जीवन में सरसता का संचार करना !

12. युवको में कर्तव्य-निष्ठा, सत्यनिष्ठा, आत्मविश्वास , ईमानदारी, बुद्धिमत्ता आदि नैतिक गुणों का विकास करना !

13. युवको में राष्ट्रीयता की भावना विकसित करना !

प्रतिरक्षा की दूसरी पंक्ति

ग्राम-रक्षा-दल प्रतिरक्षा की एक दूसरी पंक्ति है ! इसकी यथायानता की पुस्टि इन बातो से होती है :-

1. अनिवार्य सैनिक शिक्षा और

2. पंचायत के बाहरी शत्रुओ का प्रतिरोध !

अनिवार्य सैनिक शिक्षा - प्रतिरक्षा संबंधी कार्य सैनिक द्वारा सम्पन होते हैं ! सैनिक को उक्त कार्यो के संपादन में निपुणता लाने के निमित उन्हें तत्सम्बन्धी विशेष शिक्षा दी जाती है, जो सैनिक-शिक्षा कहलाती है ! सैनिक शिक्षा में कवायद तथा आवश्यक अस्त्र -शस्त्रों की शिक्षा का विशेष स्थान होता है !

ग्राम-रक्षा-दल में भी सैनिक शिक्षा को खास स्थान दिया गया है ! दल के सदस्यों को अन्य सैनिक संस्थाओ की भाति ही कवायद आदि इसलिए सिखाया जाता है कि उनका शरीर सुदृढ़ सुडौल एवं स्फूर्तिमय बना रहे तथा ग्राम-रक्षा-दल के दलपति अपने शिविर में सामूहिक लोकनृत्य का प्रदर्शन कर रहे है !